कन्या प्राथमिक विद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक हुए सम्मानित

बलिया,यूपी: विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया गया और विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके महत्त्व को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षिक अनुभव के लिए स्मार्ट क्लास उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। यह घोषणा सुनकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल बना रहा।मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस प्रकार कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।



