40 वर्षों से बॉक्सिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही यूपी एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने बुलाई विशेष आम सभा
मुज्जफरनगर,यूपी: उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की हुई मुज्जफरनगर में विशेष आम सभा।इस समय उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग में दो संघो के बीच टकराव से खिलाड़ियों का हो रहा है नुकसान।जिसमें 40 पूर्व से मान्यता प्राप्त यूपी एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन कार्यरत थी जिसने लगातार प्रदेश को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी देती आरही है परंतु पिछले दो वर्षों से एडॉक कमेटी बना दी गई है जो यूपी बॉक्सिंग संघ के नाम से है।
परंतु यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है जिसके फलस्वरुप यूपी एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार मिश्रा,अध्यक्ष सीपीएस तेवतिया,कोषाध्यक्ष हसन राजा जैदी के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष एवं सचिवों को बुलाकर बैठक की गयी एवं विभिन्न जनपदों के समर्थन से अपने आप को मजबूत दावेदार होने का मीटिंग के माध्यम से प्रमाणित किया।
इसके बाद उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष, सचिव इत्यादि पदाधिकारियों ने मजबूती से अपनी बातों को रखा और कहा कि यह कहा कि न्याय है कि 10 से 12 जिलें को बुलाकर एडॉक कमेटी ने मीटिंग कर नई यूपी की बॉक्सिंग संघ बना ली जबकि हमलोगों के साथ 30 से 35 जनपदो की इस मीटिंग में उपस्थित थी जो सिद्ध करती है कि यूपी एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन अब भी मजबूत स्थिति में है खिलाड़ियों के हित मे। मुज्जफरनगर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला सचिव सतीश सहरावत ने कहा की खिलाड़ियों के हित में हम सभी को एक साथ काम करना होगा।यूपी उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा ने कहा की जिनका मान्यता बिना सूचना के हटाया गया वो जनपद कोर्ट में अपील करें।इस दौरान शशि प्रकाश,कुमार नन्दजी,गोपाल साही,उपेंद्र पाण्डेय,मनीष हजारिया,संजय गुप्ता, संजीव कटारिया, विकास,मुज्जफर आलम,उमेश गुप्ता,श्याम मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।
यूपी मेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रोफेसर अनिल मिश्रा ने कहा कि हम लोग कोर्ट एवं बीएफआई से बार-बार निवेदन कर रहे हैं कि कहीं भी हो खुली मीटिंग करा ली जाए,उसमें जो भी रिजल्ट आएगा हमलोग स्वीकार कर लेंगे वहीं यूपी के अध्यक्ष सीपीएस तेवतिया ने इस बैठक की अध्यक्षता की।



