ब्रेकिंग न्यूज़

प्रोफेसर टीचर एंड नॉन-टीचिंग इंप्लाइज विंग उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षकों के कर्तब्य पथ से जोड़ा

पीडीडीयू,चंदौली: आलू मिल चौराहा नई बस्ती में शिक्षकों से जुड़ी एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम प्रोफेसर टीचर एंड नॉन-टीचिंग इंप्लाइज विंग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजन किया जो राष्ट्रीय मूल निवासी बहुजन कर्मचारी संघ का प्रकोष्ठ है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ केशव प्रसाद राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि शिक्षक वर्ग समाज का बुद्धिजीवी वर्ग होता है और इसकी जिम्मेदारी होती है कि वह समाज का सही मार्गदर्शन कर अच्छे समाज का निर्माण करें।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रेमनाथ,विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार व अरुण कुमार मौर्य भी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में माध्यम से शिक्षकों और कर्मचारियों के समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा की और आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की।राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ की जिलाध्यक्षा पुष्पा चौहान भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।

नंदलाल, अमरनाथ कुशवाह, रामबली, रविशंकर चौहान, जितेंद्र कुमार राही, राष्ट्रीय मूलनिवासी कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन के जिला संयोजक वासुदेव प्रसाद, चंदन कुमार, उपाध्यक्ष आरएमबीकेएस, दिनेश भारती मंडल महासचिव मुगलसराय तथा ललित कुमार भारती जिला सचिव,बाबू लाल लुहार मंडल अध्यक्ष बीएमपी शामिल थे। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा का लोकतांत्रिक तरीके से समाज और अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए ट्रेड यूनियन के तहत कार्य करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button