ब्रेकिंग न्यूज़

पिता सामाजिक संस्था तथा मेटिस हॉस्पिटल के द्वारा आठवां निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

पीडीडीयू,चंदौली: पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली (पिता संस्था) और मेटिस – दी मेटिसिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आठवां नि:शुल्क मेडिकल चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन कंपोजिट प्रायमरी स्कूल चतुर्भुजपुर वार्ड -1 में आयोजित हुआ जहाँ मेटिसिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मुगलसराय नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सोनू किन्नर व नगर के वरिष्ठ समाजसेवी सतीश जिंदल की उपस्थिति रही जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेन्द्र यादव चकरू,डॉक्टर आर पी सिंह एवं राजेश शर्मा भी शिविर में शामिल हुए। इस शिविर में मरीजों की संख्या को देखते हुए यह तय हुआ की आंख और कान के मरीजों की संख्या यहा ज्यादा है इस पर पिता संस्था के संरक्षक चंद्रभूषण मिश्र, अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने इन मरीजों का संज्ञान लिया और इनके लिए आगे विशेष व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। महासचिव राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह, महिला उपाध्यक्ष रीना यादव, आनंद गुप्ता, अंकिता राज, सूचना मंत्री- तनवीर अंसारी एडवोकेट, प्रवक्ता तारिक अब्बास, विकास आनंद, बिजेंद्र सिंह, मीटिंग कोऑर्डिनेटर प्रवीर यादवेन्दु, रुचिका शाह, प्रिया जैस, नीतेश जैस, हमीर शाह बुद्ध, प्रवीन कुमार मुन्ना, एवं कोषाध्यक्ष अमित महलका ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस चिकित्सा शिविर में 200 से ज्यादा लोगों ने लाभ उठाया, जहां उन्होंने डॉक्टरों से परामर्श किया और अपनी समस्याओं के लिए निशुल्क सुझाव एवं दवाइयां प्राप्त कीं।

इस अवसर पर सतनाम सिंह ने कहा की पिता संस्था हमारी टीम समाज में स्वस्थ जीवन और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है, ताकि लोग स्वस्थ और खुशहाल रहें।” संस्था के संरक्षक चंद्रभूषण मिश्र ने नगर विकास के नारे ” सर्वे भवन्तु सुखिनः ” का संदेश पर बल देते हुए जागरूकता बढ़ाई।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button