आरएसएस मुस्लिम विंग नेता सैयद सरफराज अहमद ने अनुरोध पर विधायक रमेश जायसवाल ने दिया ट्रांसफार्मर

पीडीडीयू,चंदौली: नियमताबाद के लौंदा गांव में आरएसएस विंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक सैयद सरफराज अहमद पहलवान की अनुरोध पर 380 विधानसभा विधायक रमेश जायसवाल ने ग्राम सभा लौंदा के पोखरा के पास 250 केवीए का ट्रांसफर जो बार-बार जल जाने से ग्रामीणवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तो इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने अधीक्षण अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड जनपद चंदौली को 250 केवीए का ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए निर्देश दिया है जिसपर संबंधित अधिकारियों द्वारा सक्रियता दिखाई गई।
विधायक रमेश जायसवाल के इस सकारात्मक पहल करने के बाद आरएसएस विंग मुस्लिम पूर्वी यूपी के संयोजक सरफराज अहमद पहलवान व खुर्शीद प्रधान, सद्दाम अली नेता,फरहान अहमद, नौशाद अहमद,तौकीर, अफजल, फैजान अहमद,उमर अहमद,मोहम्मद इंसाफ,अजीम अहमद,हाजी सरफुद्दीन इत्यादि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने विधायक रमेश जायसवाल का आभार जताया।



