ब्रेकिंग न्यूज़

भदोही के सपा विधायक जाहिद के आवास पर 18 वर्षीय नौकरानी का मिला शव

भदोही: भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर 8 साल से कार्य कर रही 18 वर्षीय नौकरानी नाजिया का विधायक के आवास के मंजिल पर शव मिला। सूत्रों के अनुसार विधायक के आवास के तीसरी मंजिल के कमरे में सोमवार को उनके नौकरानी नाजिया का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

नौकरानी नाजिया विधायक जाहिद बेग के आवास से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित काशीराम कॉलोनी में उसका परिवार रहता है।उसके पिता इमरान शेख ने बताया कि 8 साल से नाजिया विधायक जाहिद के घर पर खाना बनाने के अलावा साफ सफाई और अन्य घरेलू कार्य कर रही थी।

सपा विधायक ने उसके शिक्षा के लिए ट्यूशन भी लगाया था। रविवार देर रात तक विधायक आवास पर उनके परिवार के सभी लोगों ने भोजन किया और नाजिया स्टोर रूम में सोने चली गए परंतु सुबह 9:00 बजे तक कार्य करने के लिए नहीं दिखी तो अन्य घरेलू सहायिका ने उसे आवाज दी तब भी नहीं आई तो कमरें में आवाज दिया गया जब कमरा नहीं खुला तो अन्य सदस्यों को बुलाया गया जिसके बाद पुलिस तथा नाजिया के पिता को भी सूचना दी गई।

पुलिस के आने के बाद दरवाजा को तोड़ा गया तो नाजिया कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकती हुई मिली।

10 वर्ष की उम्र से नाजिया को घरेलू कार्य के लिए रखे जाने के सवाल पर एसपी डॉ मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि बाल श्रम के बिंदु पर आगे जांच कराई जाएगी एवं विधायक ने इस बिंदु पर कुछ भी बोलने से किया इनकार।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम तथा वीडियोग्राफी कराई जा रही है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

जबकि सुसाइड करने वाले कमरे में एक दीवाल पर बने तस्वीर मिली है जिसे पुलिस के मुताबिक यह नाजिया के द्वारा बनाया गया था।इस तस्वीर को देखकर घटना से जुड़ी एक नई कहानी की तरफ मोड़ ले चुकी है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button