चौसा,बक्सर(बिहार): चौसा -धार्मिक स्थलों के संरक्षण सहित सामाजिक समरसता का कार्यक्रम करेगा बक्सर उत्थान मंच। बक्सर उत्थान मंच की प्रखंड ईकाई की बैठक चौसा नीजि विद्यालय संत पाल कांवेंट स्कूल परिसर में की गई। बैठक में प्रखंड ईकाई की संगठनात्मक मनोनयन किया गया। बैठक में मंच संयोजक मुकुंद सनातन ने कहां कि इस मंच का प्रमुख उद्देश्य धर्मों रक्षति रक्षित: है। इसके माध्यम से बक्सर के धार्मिक स्थलों को संरक्षण एवं विकास हेतु कार्य किया जाएगा।
उपस्थित सभी ग्रामीणों ने अपने- अपने विचार एवं सुझाव रखें।मंच साझा करते हुए सचिव वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि इस मंच से सामाजिक समरसता के लिए कार्यक्रम को प्रथम सूची में सम्मिलित करना होगा। क्योंकि आज हिंदू समाज को जाति में बांटने की पूरी साज़िश रची जा रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंद्रजीत चौबे, सचिव पंकज उपाध्याय, महामंत्री मोहित दूबे, ग्रामीण आकाश तिवारी,राजू मिश्रा, कमलेश पांडेय, मुरली राम, हवलदार चौधरी, आशुतोष मिश्रा,जय प्रकाश राम, निरंजन पांडेय, पंकज दूबे,कमल नारायण सिंह, जितेन्द्र पांडेय, छोटे लाल चौधरी, शैलेश कुमार सिंह,चंदन सहित अन्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन मंत्री अमित दुबे ने की। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को मंच की सदस्यता भी दिलाया गया। इस दौरान चौसा नगर पंचायत उपचेयरमैन प्रतिनिधि अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी विकास राज भी लोगों से मानवता का प्रेम संदेश फैलाने की अपील की।