ब्रेकिंग न्यूज़
जनपद के दो युवा कवि डॉ सुरेश व रोहित हुए लखनऊ में सम्मानित

पीडीडीयू,चंदौली: जनपद के दो युवा कवि हुए लखनऊ में सम्मानित। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश तथा हिंदी साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में 5 सितंबर से 7 सितंबर को कवि कुंभ का आयोजन किया गया था जिसके अंतिम दिन जनपद चंदौली के दो युवा कवि डॉ सुरेश कुमार अकेला एवं रोहित पाण्डेय को सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन सुमन, संस्कृति पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य विभाग लखनऊ के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, निर्देशक संस्कृति निदेशालय शिशिर द्वारा हस्ताक्षरित सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के बाद डॉक्टर सुरेश कुमार अकेला तथा रोहित पाण्डेय ने खुशी के साथ सभी का आभार जताया वही जनपदवासियों ने भी इन दोनों युवा कवि को इस सामान के लिए बधाई दी।



