ब्रेकिंग न्यूज़

हिंदी केवल भाषा ही नहीं बल्कि अलग-अलग संस्कृतियों का संवाहक है:लाल बहादुर

पीडीडीयू नगर चंदौली: अलीनगर स्थित सम्मान विशेष विद्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि, युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता लाल बहादुर ने माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत किया गया अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि लाल बहादुर ने बताया कि हिन्दी केवल भाषा ही नहीं अपितु अलग- अलग संस्कृतियों का संवाहक है।

यह हमें हमारे पूर्वजों से जोड़ती है, हमारे भविष्य को रोशन करती है।”यह एक संस्कृति है, एक सभ्यता है।यह हमें हमारी पहचान दिलाती है, हमारी जड़ों से जोड़ती है।हिंदी की गहराई में हमारे दर्द हैं, हमारे सुख हैं।यह हमें हमारे समाज की सच्चाई दिखाती है, हमारे जीवन को अर्थ देती है।” वही कोर्स समन्वयक पुष्पा कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में हिन्दी के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुऐ बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, हमारी गौरव है।

14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। क्योंकि भारत के अधिकतर क्षेत्रों में ज्यादातर हिन्दी भाषा बोली जाती थी इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, हजारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविन्ददास आदि साहित्यकारों को साथ लेकर राजेन्द्र सिंह ने अथक प्रयास किये। वही रोशन कुमार ने कहा कि यह हमें हमारी संस्कृति की महानता को समझाती है, हमारी पहचान को मजबूत बनाती है।” शिक्षिका संध्या पाल ने अपने विचार रखते हुऐ बताया कि “हिंदी की शक्ति हमें अपने विचारों को व्यक्त करने की ताकत देती है।

यह हमें हमारे सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देती है, हमारे जीवन को सार्थक बनाती है|” हिन्दी दिवस के कार्यक्रम में मुख्य रूप विशेष विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाए, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, प्रशिक्ष प्राप्त कर रहें प्रशिक्षु छात्र – छात्राएं जिसमें संध्या पाल,नूर हसन रोशन कुमार , धनेश कुमार, प्रिया कुमारी, नेहा यास्मीन, सुशीला देवी रीमा कुमारी भावना कुमारी जवाहर,आकांक्षा जायसवाल, रेशमा, संजय कुमार पूजा कुमारी, अमन कुमार, आरती कुमारी , सना, राजा जायसवाल, ख़ुशी यादव, मुस्कान जायसवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालक संजू कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नूर हसन ने किया ।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button