ब्रेकिंग न्यूज़
सीबीएसई क्लस्टर बास्केट बॉल में सनबीम भगवानपुर ने जीता कांस्य पदक

वाराणसी: सनबीम स्कूल भगवानपुर की बास्केटबॉल बॉयज अंडर 17 में कांस्य पदक जीतकर काशी व वाराणसी का मान बढ़ाया ज्ञात हो किया चैंपियनशिप दिनांक 09 से 13 सितंबर को प्रयागराज सकून विद्या निकेतन में संपन्न हुई जिसमें सनबीम भगवानपुर के अंडर 17 के बालकों ने प्री क्वार्टर फाइनल में सनबीम बलिया को पराजित करके सेमीफाइनल में जगह बनाई और कांस्य पदक जीता उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य प्रेरणा शर्मा ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की इस प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 100 विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें बालिका बालक मिलकर 500 बच्चों ने प्रतिभा किया इस टीम के कोच विकास यादव थे टीम मैनेजर की भूमिका का निर्वहन अजीत यादव ने किया। यह जानकारी स्कूल के सीईओ संदीप मुखर्जी ने दी जबकि विद्यालय में शशि प्रकाश सिंह व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



