ब्रेकिंग न्यूज़

चेतना पर्यावरण मंच ने वृक्षों को बचाने के लिए शुरू किया अभियान

पीडीडीयू नगर,चंदौली: चेतना मंच परिवार से संबद्ध ‘चेतना पर्यावरण मंच’ द्वारा रविवार को सुभाषनगर वार्ड में बरम बाबा मंदिर के पास तालाब के किनारे 25 पौधे लगाए गएI पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी कियाI इस अभियान की विशेष बात यह है कि जो भी पौधे लगाए जाएंगे उनकी सुरक्षा के लिए बकायदा ट्री गार्ड लगवाए जाएंगे साथ ही उसी मोहल्ले के जागरूक लोगों को ‘वृक्षसखा’ व महिलाओ को ‘वृक्षसखी’ बनाया जाएगाI उन्हें उन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगीI

पौधरोपण अभियान के दौरान चेतना मंच के संस्थापक व संयोजक डॉ विनय कुमार वर्मा ने कहा कि पहले से मौजूद पौधों के लिए भी वृक्षसखा व वृक्षसखी तय किए जाएंगेI

चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि जितने भी पौधे लगें हुए हैं वे बचे रहें इसीलिए वृक्षसखा व वृक्षसखी अभियान शुरू किया जा रहा है I

चेतना पर्यावरण मंच के अध्यक्ष सुजीत मिश्रा ने कहा कि अभी पौधरोपण व वृक्षसखा व वृक्षसखी अभियान चलाया जा रहा हैI इसके बाद नदी, तालाब, पोखर व कुओं को बचाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगाI

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार उदय गुप्ता,कुमार रवि,मनोज सिंह,संदीप मिश्रा,गौतम राय,सत्यम वर्मा व अन्य लोग उपस्थित थेI

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button