ब्रेकिंग न्यूज़
बलिया में जिलास्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित होगी

बलिया: रस्साकसी संघ बलिया के द्वारा 14 सितंबर 2024 को विहान विद्यापीठ पकड़ी सागरपाली में एक बैठक की गई जिसमें रस्साकसी संघ बलिया के पदाधिकारी ने एक जिला स्तरीय रस्साकसी चैंपियनशिप आयोजन कराने हेतु 2 अक्टूबर 2024 को दिनांक निश्चित की।
इस प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19 वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष नीतीश कुमार उपाध्याय,उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, आयोजक सचिव समीउल्लाह राजू खान इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी रस्साकसी संघ बलिया के सचिव असलम वारसी ने दी।



