संस्कृति को बढ़ावा देने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर हुआ स्वागत

चंदौली: चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर काशी विश्वनाथ और बाबा बैद्यनाथ धाम को जोड़ने वाली बंदे भारत एक्सप्रेस का फूल माला,नगाड़े बाजे के साथ स्वागत किया गया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद साधना सिंह एवं दर्शन सिंह तथा भाजपा भदोही सांसद विनोद बिंद,चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह, 380 विधानसभा मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल समेत जनपद के विभिन्न लोगों ने हरी झंडी दिखाकर बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रवाना किया।
इस दौरान सपा विधायक प्रभु नारायण, भाजपा विधायक कैलाश आचार्य,राणा सिंह,गुड्डू गुप्ता अनिल, काशीनाथ सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा, कुंदन सिंह,आलोक सिंह, मुसाफिर चौहान,राजेश जायसवाल,आलोक वरुण, चंदेश्वर जायसवाल, सतीश चौहान, विशाल तिवारी,कुमार नंदजी,विक्की सिंह इत्यादि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करने के बाद विभिन्न स्टेशनों पर लोगों द्वारा स्वागत एवं खुशियां मनाई जा रही है। यह ट्रेन काशी विश्वनाथ और बाबा बैद्यनाथ धाम को जाने वाले लोगों को सहूलियत प्रदान करेगी।
राज्यसभा सांसद साधना सिंह एवं दर्शन सिंह प्रधानमंत्री मोदी के इस सराहनीय कदम पर पर प्रशंसा करते हुए आभार जताते हुए कहा की देश में आध्यात्मिक पहलुओं से जुड़ना एवं भक्तों को दर्शन करने में सुविधा मिलेगी जबकि 380 विधानसभा विधायक रमेश जायसवाल ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह बहुत बड़ी सौगात है हम सभी के लिए जिससे संस्कृति – राष्ट्रवाद को बढ़ावा मिलेगा।



