ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षक अलंकरण सम्मान से खेल शिक्षक शशि प्रकाश सिंह हुए सम्मानित

वाराणसी: वाराणसी के सिगरा स्थित इलैगंस कसीनो होटल में रोटरी क्लब बनारस द्वारा” शिक्षक अलंकरण” आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा द्वारा शशि प्रकाश सिंह को विद्यार्थियों के खेल की प्रगति व उज्जवल भविष्य हेतु कठोर परिश्रम एवं समाज की उन्नति के लिए अभूतपूर्व शैक्षणिक व खेल से संबंधित योगदान देने हेतु शिक्षक दिवस के अवसर पर यह सम्मान पत्र दिया गया ज्ञात हो की शशि प्रकाश सिंह जो कि सनबीम स्कूल भगवानपुर में खेल अध्यापक के पद पर पिछले 27 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया वह खुद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निर्णायक व जज और रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन भी किया है। उनकी इस सफलता पर सनबीम विद्यालय समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष संतोष कश्यप व सचिव मुकेश चंद्र पाठक उपस्थित रहे।

यह जानकारी सनबीम स्कूल भगवानपुर के खेल अध्यापक शशि प्रकाश सिंह ने दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button