ब्रेकिंग न्यूज़

चंदौली में अयोजित शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में सीनियर में वाराणसी तो जूनियर में चंदौली विजेता

चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेमा मोड़ स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में इंटर डिस्ट्रिक्ट शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ तथा चंदौली से पांच टीम समेत कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधायक रमेश जायसवाल ने उद्घाटन किया तत्पश्चात एडीएम चंदौली सुरेंद्र सिंह चहल एवं एसडीएम चंदौली विकास मित्तल के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खेल का शुभारंभ हुआ।

चंदौली शूटिंग बॉल एसोसिएशन तथा तथा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिलामहासचिव,कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि विजेता टीम को चंदौली शूटिंग बॉल संघ के जिला अध्यक्ष सतीश जिंदल ,यूपी वाइस प्रेसिडेंट लक्ष्मण अवार्डी तारकेश्वर सिंह व विद्यालय प्रबंधक राम प्रकाश, के द्वारा संयुक्त रूप से विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई।

जूचंदौली में अयोजित शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में  ज्योति कॉन्वेंट स्कूल विजेता रही जबकि मदर टेरेसा उपविजेता बनी। सीनियर वर्ग में वाराणसी विजेता बनी ,वाराणसी बी द्वितीय एवं गाज़ीपुर तृतीय विजेता बनी।

इस दौरान जिला शूटिंग बाल उपाध्यक्ष डॉ ओपी सिंह, स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली जिलाध्यक्ष डॉ अनिल यादव,डॉ एस एन पांडेय, डॉ उदयभान पांडे, संदीप सिंह, बॉक्सिंग जिला अध्यक्ष बिनीता अग्रहरि,मनीष सिंह, राजीव शर्मा, सोनू सिंह ,साहिल गुप्ता, इंद्रजीत जायसवाल,राकेश तिवारी,प्रिंस जायसवाल,राजू पाण्डेय इत्यादि उपस्थित रहे।

कन्हैया यादव,रमेश कुमार,आशुतोष मिश्रा, कमरुद्दीन,भैयालाल, रामचरण,शालिनी जायसवाल,अमन,बिनोद ने रेफरी व ऑफिसियल की भूमिका निभाई।कार्यक्रम का संचालन जिलासाचिव कुमार नन्दजी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष सतीश जिंदल ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button