ब्रेकिंग न्यूज़

चेतना पर्यावरण मंच ने परशुरामपुर में किया पौधारोपण

पीडीडीयू,चंदौली: सामाजिक संस्था चेतना मंच से संबद्ध चेतना पर्यावरण मंच के तत्वाधान में चल रहें वृहद पौधरोपण अभियान के तहत 22सितंबर 2024,रविवार को परशुरामपुर सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के समीप सड़क के किनारे दोनों तरफ कुल 25पौधे लगाए गएI

इस मौके पर चेतना मंच परिवार के संस्थापक/संयोजक डॉ विनय कुमार वर्मा ने कहा कि पौधोंरोपण का सबसे रोचक बात यही हैं कि स्थानीय लोग स्वतः वृक्ष सखा व वृक्ष सखी बनने के लिए आगे आए रहें हैं I

चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता चेतना पर्यावरण मंच के महामंत्री मनोज सिंह सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या बीभा सिंह सहित सर्वश्री एडवोकेट रंजीत सिंह, डॉ. गुलाब यादव, संतोष पांडेय, त्रिभुवन वर्मा, प्रेम वर्मा, रजत वर्मा, बिट्टू सिंह,रवि कुमार यादव, अजीत यादव, हेमंत चौबे, योगेश्वर पाल, प्रियंका विश्वकर्मा, फिरोज खान, संजू जी, इकराम अहमद, कुलवंती देवी आदि लोगों ने एक -एक पौधा लगाया और उसके सुरक्षा का संकल्प लियाI

सभी लोगों का आभार चेतना पर्यावरण मंच के अध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने व्यक्त कियाI

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button