3 वर्ष पूर्व मारी गई थी गोली हत्यारे घूम रहे हैं बेखौफ

चंदौली,यूपी: 23 सितम्बर 2024 को चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह से मिलकर इंसाफ दिलाने की की गई मांग अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य समाज जनपद चंदौली के ग्राम देवरी सैयदराजा जनपद चंदौली के निवासी सीताराम मद्धेशिया को 2021 में रात्रि सोते समय स्थानीय कुछ लोगों ने दुश्मनी की वजह से इनको गोली मार दी थी।कई हफ़्ते अस्पताल में भर्ती रहने व इलाज के द्वारा बच गए लेकिन इनको गोली मारने वाला आज भी बिना कोई डर भय के घूमता हैं।
उन लोगों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई।इस संबंध में सीताराम मद्धेशिया कई बार मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय चंदौली तक गुहार लगाते रहे परंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई और यदि कोई कार्रवाई भी होती है तो स्थानीय बड़े नेताओं द्वारा उसे दबा दिया जाता है था।
सीताराम के साथ इंसाफ हो इस कारण सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह से मिलकर अपनी दुखड़ा बताई गई जिसपर चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने दिया आश्वासन और कहा की हम हमेशा गरीबों और समाज में सताए हुए लोगों का देते हैं साथ। इनके साथ न्याय मिलकर रहेगा।इस अवसर पर कृष्ण गुप्ता जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ ओपी सर, सीताराम मद्धेशिया इत्यादि उपस्थित थे।



