अमित कुमार योगी को दिल्ली में “योग रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया।

कानपुर,यूपी:उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी अमित योगी के द्वारा करो योग,रहो निरोग स्लोगन को चरितार्थ करते हुए लगातार विगत कई वर्षों से लोगों को योग से जोड़ उन्हें लाभान्वित कर रहे है जिससे देश की राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर स्थित लाजपत भवन के ऑडिटोरियम हॉल में “ऋषिकुल योग पीठ” के तत्वावधान में प्राकृतिक चिकित्सा आधारित राष्ट्रीय महासम्मेलन:NATUROCON-2024 का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहाँ देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित प्राकृतिक चिकित्सकों,योग प्रशिक्षकों व योग साधकों नें कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे जुसमे अमित योगी को योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के इस सम्मान समारोह में ऋषिकुल योग पीठ के अध्यक्ष व संस्थापक डॉ.देवनाथ शुक्ल, मुख्य अतिथि सुविख्यात अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु सुनील सिंह नें योग गुरु अमित कुमार “योगी” को योग के क्षेत्र में “योग रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया।



