ब्रेकिंग न्यूज़

जंगल के पेड़ काटने के विरोध में अस्मिता नाट्य संस्थान द्वारा नौगढ़ के जंगलों में किया गया वृक्षारोपण

पीडीडीयू नगर,चंदौली: नगर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान द्वारा बुधवार के दिन अपनी सदस्यों के साथ नौगढ़ के जंगल में पहुंचकर चंद्रप्रभा बांध के करीब के गांव में 21 पेड़ों का पौधा रोपण किया।संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जंगल में वृक्षारोपण इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आप तो शहर के हैं, शहर में भी कर सकते है परंतु यह सच है की शहर में वृक्ष कट रहे हैं परंतु उससे भी भयावह स्थित है कि जंगल के पेड़ भी बड़ी संख्या में काटे जा रहे हैं जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है जंगल में पेड़ कटने के कारण ही जंगली जानवर अपने आश्रय को छोड़कर शहर की ओर भाग रहे हैं,और ऐसा नहीं है कि हम केवल जंगलों में ही पेड़ों को लगा रहे हैं बल्कि शहरों में भी जहां जगह मिल रहा है वहां वृक्षरोपन के साथ-साथ विभिन्न मंदिरों में पुष्पों के भी पौधों लगाएंगे।

इसकी शुरुआत आने वाले सोमवार से दीनदयाल नगर के विभिन्न मंदिर प्रांगण में फूलों के पौधे लगाए जाएंगे।

इस दौरान देवेश कुमार, राजू पासवान,गुड्डू विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button