इस गोधना आवास में 400 से अधिक ब्लॉक है फिर भी अव्यवस्थित वातावरण

चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पालिका क्षेत्र गोधना आवास के लोग नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हो चुके हैं ।यहां के लोगों का कहना है कि यहां पर कोई साफ सफाई करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं है।कभी-कभी महीने में एक या दो बार सफाईकर्मी आ भी गए तो हल्का-फुल्का रोड पर झाड़ू लगाकर चले जाते हैं।
यहां की प्रत्येक लेन की नालियां बजबजाकर जाम हो चुकी हैं जिसमें यहां के छोटे-छोटे बच्चे गिरते रहते हैं तो अंधेरा होने पर लाइट व्यवस्था सही नहीं होने से महिलाएं गिरती रहती हैं। जिस प्रकार से यहां गंदगी है यह बीमारी को आमंत्रण देती है।
कुछ दिन पहले विधायक रमेश जायसवाल आकर यहां का जायजा लिया तथा ₹200000 की लाइट व्यवस्था देने की घोषणा की थी तथा परेशानियों को लिखित मांगा था।यहां सबसे बड़ी मुद्दा साफ सफाई की है जिसको लेकर नगर पालिका के पास यहां के लोग गए थे परंतु अब तक कुछ नहीं हुआ। इस दौरान समाजसेवी विनीता अग्रहरि ने आवास के लोगों से मिली एवं कहा की यहां के साफ सफाई की स्थिति दयनीय है क्योंकि इतनी गंदगी में रहना वाकई में बहुत कठिन है जिसे पुनः नगर पालिका अध्यक्ष से मिलकर बात करूंगी।



