ब्रेकिंग न्यूज़

निफा के 25वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष में चंदौली निफा द्वारा रक्तदान शिविर लगा

पीडीडीयू,चंदौली: नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट(निफा) चंदौली 25वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष में चंदौली जनपद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रवि नगर स्थित दयाल अस्पताल में सुबह 10:00 सायं 3:30 बजे तक पिता संस्था एवं ड्रीम गुरुकुल के संयुक्त तत्वाधान में सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू ब्लड बैंक के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 51 लोगों ने रक्तदान किया।

पिता संस्था के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ कर लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें एचडीएफसी बैंक से अंकित त्रिपाठी, लवली सूट दुपट्टा से सरदार बलबीर सिंह, द फेस्टिवा इवेंट से रितिक यादव, गुरुकुल एकेडमी से अंकित पाण्डेय,डिम्पल सिंह एडवोकेट मुख्य रूप से सहयोगी के रुप मे शामिल रहे।

इस रक्तदान शिविर में चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगहे आईपीएस ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में युवाओं का उत्सवर्धन करते हुए साइबर अपराध से जुड़ी ओटीपी फ्रॉड और बिजली बिल धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता फैलाई तो दयाल हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ मनीष दयाल व इनकी टीम के द्वारा रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

इस रक्तदान शिविर में शहर के कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे जिसमें नरेंद्र अरोड़ा,कुलदीप सिंह अध्यक्ष पंजाबी महासभा यूपी, अवतार सिंह,रणजीत सिंह, प्रभात गर्ग,विकास गर्ग के साथ पिता संस्था के संरक्षक चंद्र भूषण मिश्रा,रवनीत सिंह, विकास खरवार, विकास आनंद,विजय गुप्ता, रुचिका शाह,नितेश,प्रिया, अजहर,तारिक अब्बास,अफजल अली,आनंद गुप्ता,अमित महलका, हमीर शाह बुद्ध,महिला उपाध्यक्ष से रीना यादव,पूजा जगोटा इत्यादि उपस्थित रही।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button