ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर वीरों ने रक्तदान व प्लेटलेट दान किया

वाराणसी: के आर के एवं रोटरी एलीट के संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 15 लोगों से रक्तदान तथा प्लेटलेट्स दान किया।संस्था के अध्यक्ष नीरज पारिख एवं अर्चित अग्रवाल ने बताया कि आज के विशेष दिन हम उनके लिए समर्पित किये जो कैंसर से लड़ रहे है। सचिव राजेश गुप्ता एवं अभिषेक केसरी ने कहा कि नार्थ इंडिया से बनारस ही कैंसर के लिये इलाज कराने आने वाले मरीज़ों को समय पर रक्त और प्लेटलेट्स मिल सके यही कोशिश है।

रक्तदान मल्टीपल करने वालो में नीरज पारिख और राजेश गुप्ता तथा कादिर भाई, प्रदीप अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, शलभ अग्रवाल तथा आशुतोष द्विवेदी, पीयूष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, धीरज मल्ल, अमित गुजराती प्रमुख रूप से उपस्थित थे जबकि 5 डोनर अन्य मेडिकल प्रॉब्लम के चलते नही कर सके।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button