ब्रेकिंग न्यूज़

उद्यान विभाग द्वारा किसानों के साथ हुवे धोखाधड़ी को लेकर भाकियू टिकैत ने दिया धरना

चंदौली: बीते दिनों जिला उद्यान द्वारा निःशुल्क बीज वितरण के लिए एक कैम्प का आयोजन केंद्र पर लगाया गया था। उस दिन किसानों से सारे डॉक्युमेंट लेने के बाद किसानों को यह कहकर बैरंग लौटा दिया गया कि जो बीज की गाड़ी लखनऊ से आ रही है,बरसात की वजह से रास्ते मे फंस गई है। जैसे ही गाड़ी पहुंचेगी, हम किसानों को सूचित कर देंगे। उद्यान विभाग द्वारा इस हीला हवाली के चलते किसान मायूस होकर घर लौट गए। इस प्रकार की किसानों के साथ हुवे धोखाधड़ी और बीज गबन को लेकर भारतीय किसान यूनियन, टिकैत ने आज सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में धरना स्थल पर कुछ मांगो क्रमशः घोषणा के बाद बीज वितरित क्यों नही किया गया, पूरा परिवहन चल रहा,बरसात का कोई असर नही था तो कथित तौर पर किसानों को क्यों बरगलाया गया, एक सप्ताह बीत जाने के बाद बीज की गाड़ी क्यों नही आई,जो किसान उस दिन हलकान हुवे,हर्जाने के रूप में उनको मनरेगा मजदूरी के तहत पैसा दिया जाय, अब बीज कब बंटेगा आदि आदि की जांच और मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार सदर चित्रसेन यादव को जांच के लिए सौंपा गया।

पंचायत में भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार किसानों की बात कार्यक्रम और टीवी चैनलों पर बैठकर करती है,पर जमीनी तौर पर किसानों को लाभ शून्य मिल रहा है। जिला प्रशासन सिर्फ योजनाओं का स्टाल लगाने में ब्यस्त रहता है। किसानों के नाम पर आ रही योजनाओं का अधिकारी,ठेकेदार और किसान माफियाओं की मिली भगत से धन का आपस मे बंदरबांट किया जा रहा है। जो जनता को समझने की जरूरत है। ऐसे किसी कृत्य को संगठन धरने प्रदर्शन और मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन को एक्सपोज करने का काम करेगा। साथ ही किसानों के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेगा। वहीं जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने पंचायत को संबोधित करते हुवे कहा कि उद्यान विभाग के साथ साथ, सिंचाई,खाद

वगैरह विभागों की हीला हवाली को बर्दाश्त नही किया जाएगा। कृषि विभाग और उद्यान विभाग योजनाओं का लाभ खुद कथित तौर पर ले रहा है। किसी विभाग की मनमानी युनियन नहीं चलने देगा। अगर एक महीने के भीतर ज्ञापन पर जांच कर दोषियों पर जिला अधिकारी द्वारा कार्यवाही नही किया गया तो भाकियू टिकैत और जिले के किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठकर आरपार की लड़ाई लड़ने का काम करेगा। पंचायत को जिला मंत्री भोलई मिडिया प्रभारी आनंद मौर्या, तहसील अध्यक्ष सदर कन्हैया, श्रवण मौर्य सकलडीहा, मुगलसराय अलाउद्दीन, ब्लाक अध्यक्ष सदर प्रभाकर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मुगलसराय विनोद कुमार चौहान जीउत मौर्या बरहनी,झब्बू सोनकर सहाबगंज,डॉ राजीव मौर्या, गंगाराम,पन्ना लाल यादव,अंगद मौर्य, सहेंद्र,जय प्रकाश गुप्ता,बुद्धिराम, रामाशीष कुमार आदि आदि किसानों ने अपने विचार रखे। पंचायत की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल चौहान मोछू और संचालन किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button