शास्त्री जन्मस्थली से जुड़े 15 बच्चों को मोदीजी ने दिल्ली बुलाया तो कृष्णा गुप्ता का अनशन सिन्हा ने तुड़वाया

चंदौली/वाराणसी: 2 अक्टूबर को जहां दिल्ली में चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के (लाल बहादुर शास्त्री) रेलवे स्कूल से 15 बच्चों को देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा बच्चों को दिल्ली बुलाया गया जहां लोकसभा स्पीकर अध्यक्ष ओम बिरला ने बच्चों से मुलाकात की। इसी दौरान शास्त्री जी के बेटे ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के बच्चों से मिल भावुक हुए तो वहीं न्यू सेंटर कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्मस्थली पार्क में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने शास्त्री जन्मस्थली पार्क पहुंचे जहां पर लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास के अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता को जूस पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया।
जैसा की शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास के विभिन्न पदाधिकारी ने कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में उपवास के तहत धरना पर बैठे थे जिसमें दिव्यांगों को पेंशन प्रत्येक माह तीन हजार करने के साथ बाबा अंबेडकर साहब के प्रतिमा को सार्वजनिक करने, शास्त्री जन्मस्थली से जुड़ी मांगों को पूरा करने के लिए भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री मोदी जी तक पहुंचाने के लिए एक पत्रक सौपा।

इस दौरान धरना स्थल में बैठे संस्था के सदस्य गणों में दिव्यांग कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे जिसमें शंकर चौहान, पवन शर्मा, जितेंद्र प्रताप ,अभिषेक नारायण, सुरेश यादव ,दिनेश यादव, प्रवेश कुमार, नितेंद्र श्रीवास्तव, अतुल मिश्रा ,सरवन यादव, नारायण, तारकेश्वर गुप्ता, जगदीश प्रसाद, दिलीप प्रसाद, जितेंद्र रावत, धर्मेंद्र यादव ,अभिमन्यु सिंह, संतोष श्रीवास्तव ,शिवकुमार, दिलीप चौहान,सुरेंद्र यादव,लाल बाबू,बालवीर पासवान इत्यादि उपस्थित रहे इसके बाद रामनगर स्थित रमाना होटल में कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों के साथ रूबरू होने के बाद वार्ता की। इस दौरान प्रशांत श्रीवास्तव,रत्नेश श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



