एस एन सेन पी जी कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम में छात्रों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण

कानपुर,यूपी: एस एन सेन बालिका पी जी कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन ,वरिष्ठ प्रध्यापिका प्रोफेसर निशि प्रकाश , कुलानुशासिका, ममता अम्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पणकर किया।
प्रशिक्षण हेतु शोभित पांडेय जो कि अंतरराष्ट्रीय कुबूदो मार्शल आर्ट एवं योग के प्रशिक्षक ने एक दिवसीय सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में कई कौशल छात्राओ को आत्म रक्षा के गुणो को सिखाया । कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया है जिसे डॉ प्रीती पाण्डेय विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा ने संचालित किया । प्राचार्या प्रोफेसर सुमन ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में डॉ प्रीती सिंह, प्रीती यादव इत्यादि अतिथि के रूप में उपस्थित रही ।



