रोटरी वाराणासी मिडटाउन ने मनाया 44 वां चार्टर नाइट में सदस्यों का हुआ सम्मान

वाराणासी,यूपी: रोटरी क्लब वाराणासी मिडटाउन का 44 वां चार्टर नाइट स्थानीय होटल यथार्थ इन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। पूर्व मंडलाध्यक्ष हरि मोहन शाह ने बीते 44 वर्षों की क्लब गाथा हर चार्टर्ड सदस्यों के माध्यम से अवगत कराया। क्लब अध्यक्ष अभिषेक पांडेय तथा सचिव राजेश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि चार्टर सदस्यों में वी डी गुजराती, अभय वर्मन, उमाशंकर प्रसाद, अशोक सरार्फ, प्रमोद शाह, राज मयंक गोयल, अरुण अशर, गौतम वर्मन को पुष्प गुच्छ और अंग बस्त्रम क्लब के पूर्व अध्यक्षों ने देकर सम्मानित किया।

विगत 31 वर्षों से क्लब द्वारा पंजाबी अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन के बारे अनवरत चल रहे इस कार्यक्रम के लिए पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अनुराग टण्डन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वही क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल जी को रोटरी फाउंडेशन में मेजर डोनर लेवल – 2 एचीव करने पर रो. आशुतोष द्विवेदी और वीरेंद्र कपूर ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर कुँवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉक्टर विनय पाठक, शिवानंद सिंह, राजू राय, अनुराग गुप्ता, राकेश पांडेय तथा सिंगर पुष्पा बनर्जी का सहयोग सराहनीय रहा।इसकी जानकारी राजेश कुमार गुप्ता,सचिव रोटरी क्लब वाराणासी मिडटाउन ने दी।



