धर्म

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोगों का किया गया सम्मान श्रीराम कथा के मंच पर

मुजफ्फरनगर,यूपी: नई मंडी रामलीला भवन के विशाल प्रांगण में चल रही संत प्रवर विजय कोशलजी महाराज की श्रीराम कथा के मंच पर शनिवार की शाम को कथा समापन के बाद श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख लोगों का मंच पर कंसल परिवार की ओर से सम्मान किया गया। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में कालेज के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे ज्ञानचंद सिंगल, रमेश साई, केवल राम,

ललित महेश्वरी, श्याम सुंदर तायल, श्रीमती विनोद संगल ( पति डॉ॰ सुरेश संगल का सम्मान ग्रहण किया) पंकज जैन (पिता अदीश जैन का सम्मान ग्रहण किया), अजय कुमार जैन (पिता विजय जैन का सम्मान ग्रहण किया ), श्यामपाल भाई जी शाहपुर, सावित्री देवी (पति जयपाल जी का सम्मान ग्रहण किया), गंगा प्रताप (पिता अष्टमीचंद का सम्मान लिया), राजकुमार मलिक, राजीव गर्ग, श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन में जनपद से शिवचोक पर जत्थे के साथ पहली गिरफ्तारी देने वाले डॉ सुभाषचंद्र शर्मा, अरुण खंडेलवाल, चमन बाल्मीकि, कोमल प्रसाद गौतम, राधेश्याम विश्वकर्मा, ललित बिडृला (दादा करतार सिंह बिड़ला की जगह सम्मान लिया), आदि कई अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि 1983 में संत प्रवर विजय कोशल जी महाराज के सानिध्य में मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर भव्य विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया था।इसमें पहली बार श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने का संकल्प लिया गया था।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button