अपराध

थाना धीना पुलिस टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली,यूपी: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत चंदौली जिला एसपी आदित्य लॉन्गहे के निर्देशन में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन मजनू” के तहत मनचले शोहदों पर सतर्क दृष्टि रखने के के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) व स्नेहा तिवारी, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के कुशल नेतृत्व में थाना धीना पुलिस द्वारा महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने वाले शोहदे रोहित मौर्य पुत्र रामलाल मौर्य निवासी नोनार थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष को पिपरी शिव मंदिर मेला के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -08/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है जिसमें मु0अ0सं0- 08/2026 धारा 296 बीएनएस।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद,उ0नि0 अनुराग सिंह,म0का0 वन्दना गौतम थाना धीना जनपद चन्दौली रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button