शिक्षा

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन

कुरहना, चंदौली: प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में आज कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय एवं संस्कारपूर्ण आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोर्ड परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों को मानसिक, आत्मिक और भावनात्मक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डीन आर. पी. सिंह द्वारा विद्यार्थियों के माथे पर तिलक लगाकर किया गया। इसके पश्चात भारतीय परंपरा के अनुरूप दही-बरफी से मुंह मीठा कराया गया, जो सफलता, शुभता और मंगलकामनाओं का प्रतीक है। विद्यार्थियों को अल्पाहार एवं उपहार भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बोर्ड परीक्षा केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संयम और चरित्र की भी परीक्षा है। परिणाम चाहे जो हो, ईमानदारी, परिश्रम और धैर्य ही जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।”

उन्होंने विद्यार्थियों को भयमुक्त होकर परीक्षा देने, स्वयं पर विश्वास रखने तथा माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी शक्ति मानने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों में शहनवाज, राधे मोहन, धनंजय, जितेंद्र, राजेंद्र एवं आकाश इत्यादि ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन एवं प्रेरक संदेश दिए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शांत मन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की सलाह दी।

डीन आर. पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को जीवन में सदैव मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।सम्पूर्ण वातावरण सकारात्मक ऊर्जा, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव से परिपूर्ण रहा। यह आशीर्वाद समारोह विद्यार्थियों के लिए न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि उन्हें अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से सुदृढ़ भी कर गया।विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता की कामना की।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button