सेंट्रल पब्लिक स्कूल चंधासी ब्रांच में 12 वीं के छात्राओं के द्वारा किताबों की जगह यादों से ली गई विदाई

चंधासी,यूपी: सेंट्रल पब्लिक स्कूल चंधासी ब्रांच में 6 जनवरी को क्लास 12 वीं के छात्राओं के द्वारा किताबों की जगह यादों से ली गई विदाई।
इस दौरान साइंस, कॉमर्स, ह्यूमैनिटीज की तीनों धाराएं एक ही नदी बन गई थी। स्कूल का आंगन सिर्फ सजा ही नहीं था बल्कि यादों में धड़क रहा था। सबसे पहले छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर तथा फूलों का उपहार देकर किया गया। इसके बाद क्लास 11th और 9th के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम अपने सीनियर के लिए प्रस्तुत किया।

इस दौरान विद्यालय के सीएमडी डायरेक्टर डॉ विनय कुमार वर्मा, प्रिंसिपल विद्यु श्रीवास्तव, वाइस प्रिंसिपल, साहूपूरी प्रिंसिपल सपना पांडे, कोऑर्डिनेटर गौरव कुमार त्रिपाठी तथा अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम का संचालन शुभम सिंग व सज्जाद अली ने किया। आज स्कूल का हर वह चेहरा जो रोज दिखाई देता था, आज कुछ ज्यादा ही अपना लग रहा था। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की डर की उलझन को निकालने की कोशिश की एवं गिरकर उठने की सीख दिया।
इस दौरान प्रिंसिपल विद्यु श्रीवास्तव ने अपने एक गीत के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया जबकि सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने परीक्षा से लड़ना तथा जिंदगी से नहीं भागना जैसे कविताओं से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ आज के दौर में बच्चों की जरूरत है कि वह अपने संस्कारों से जुड़े रहें, समाज से जुड़े रहे हैं। किताबी ज्ञान कुछ पल के लिए लेकिन उनके टैलेंट हमेशा आगे ले जाती है। अंत में सभी 12 वीं के विद्यार्थियों को तोहफे तथा जलपान कराकर विदाई कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय के शिक्षक शुभम सिंग के साथ सभी शिक्षकों ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।



