शिक्षा

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में मदर डे छात्रों के माताओं के साथ अनोखे अंदाज में मनाया गया

चंदौली जनपद के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर(मुगलसराय)के प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विद्यालय परिसर में पूरे समय उल्लास एवं आनंद का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर, डांस प्रतियोगिता, पासिंग द पार्सल, बैलून गेम्स सहित अनेक मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। माताओं ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम माताओं के सम्मान एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु समर्पित रहा।

इस अवसर पर विभिन्न विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सुपर मॉम अवॉर्ड बेबी चौहान को, बेस्ट मॉम अवॉर्ड गीता यादव को, लवली मॉम अवॉर्ड सरिता को, वंडर मॉम अवॉर्ड रतन बाला उपाध्याय को तथा बेस्ट फ्रेंड मॉम अवॉर्ड ज्योति ठाकुर को प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी ने उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसकी मां की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मां बच्चों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों का विकास करती हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनते हैं। उन्होंने माताओं के त्याग, समर्पण एवं योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताया।कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस सुंदर आयोजन की सराहना की। विद्यालय में आयोजित मातृ दिवस समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button