ज्ञानकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति परीक्षा में पीआईएस की छात्रा महाश्री ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम

पीडीडीयू,चंदौली: ज्ञानकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति परीक्षा में कक्षा 10 की छात्रा महाश्री ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं कक्षा 9 की छात्रा अवंतिका सिंह एवं श्रेया यादव ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रबंधक उदयभान सिंह ने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनके परिश्रम, संस्कार एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
डीन राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि “भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करती हैं। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी ने छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व है।



