बारुण प्रखंड में ‘प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बारुण,औरंगाबाद: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा ‘प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग’ (PBL) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत प्रखंड स्तर पर विद्यालय प्रधानों एवं विज्ञान/गणित शिक्षकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला–सह–समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक का विवरण:यह बैठक कल, 15 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से केशव उच्च विद्यालय, सोननगर में आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण निर्देश:प्रखंड शिक्षा कार्यालय ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और विज्ञान/गणित शिक्षकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में विज्ञान या गणित के शिक्षक पदस्थापित नहीं हैं, वहाँ के प्रधानाध्यापक किसी अन्य शिक्षक को नामित कर प्रशिक्षण में भेजेंगे, ताकि कार्यशाला का लाभ हर विद्यालय तक पहुँच सके।
प्रशिक्षण टीम:इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पंकज कुमार, खुशबू कुमारी, जागृति पाण्डेय, मुन्नी प्रकाश और सुधीर कुमार को मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है।



