केशव उच्च विद्यालय की छात्रा संन्या कुमारी ने जिला स्तरीय कविता पाठ में लहराया परचम

बारूण,औरंगाबाद:हिंदी दिवस समारोह के अवसर पर दानिबीघा स्थित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, औरंगाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में बारूण प्रखंड के केशव उच्च विद्यालय (सोननगर) की 9वीं की मेधावी छात्रा संन्या कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर सिंह ने विजेता छात्रा संन्या कुमारी को प्रशस्ति पत्र (प्रमाण पत्र) के साथ स्मृति-चिह्न (ट्रॉफी) प्रदान कर सम्मानित किया। छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे बारूण प्रखंड का नाम रोशन हुआ है।

प्रशासनिक अधिकारियों व विद्यालय परिवार ने दी बधाई:संन्या कुमारी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बारुण नीरज कुमार ने छात्रा के उत्कृष्ट काव्य-पाठ की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापिका प्रमिला कुमारी (केशव उच्च विद्यालय): छात्रा की इसI गौरवशाली उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए बधाई व आशीर्वाद दिया। कुश कुमार (लेखापाल): छात्रा की सफलता पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएँ दीं।
लाल बहादुर (प्रखंड साधन सेवी, समावेशी शिक्षा): जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा को बधाई दी।संन्या कुमारी की इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है तथा अन्य छात्र-छात्राओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है।



