निपुण भारत मिशन: बारूण में BDO ने किया FLN प्रशिक्षण का शुभारंभ, शिक्षकों को दिया गुरुमंत्र

बारूण,औरंगाबाद: प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), बारूण में ‘निपुण भारत मिशन’ के तहत एफ.एल.एन. TaRL (Teaching at the Right Level) एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बारूण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं: BDO सह BEO समारोह को संबोधित करते हुए BDO सह BEO ने शिक्षकों को सफलता का गुरुमंत्र देते हुए कहा, “हम सभी जानते हैं कि शिक्षा केवल किताबों को पढ़ाने या पाठ्यक्रम पूरा करने का नाम नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे के भविष्य को गढ़ने का एक पावन माध्यम है।”
उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान (FLN) के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे केवल कक्षा में उपस्थित न रहें, बल्कि बुनियादी जोड़-घटाव, भाषा और अक्षर ज्ञान में पूरी तरह निपुण बनें।
निपुण भारत मिशन और TaRL पद्धति पर चर्चा:प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार गुप्ता एवं डॉली कुमारी ने उपस्थित शिक्षकों को FLN एवं TaRL पद्धतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड साधन सेवी लाल बहादुर ने संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत वर्ष 2021 में ‘निपुण भारत मिशन’ की शुरुआत की गई है, जिसका मुख्य लक्ष्य कक्षा 3 व उससे ऊपर के सभी बच्चों में पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणितीय क्षमता का विकास करना है।वहीं लेखापाल कुश कुमार ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को जब तक धरातल (कक्षा-कक्ष) पर सही ढंग से नहीं उतारा जाएगा, तब तक इसकी वास्तविक उपयोगिता सिद्ध नहीं होगी।

प्रशिक्षण में कई विद्यालयों के शिक्षक हुए शामिल इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिए जिसमें नंद किशोर शर्मा (यू.एम.एस. शोभेखाप),प्रीति कुमारी (प्राथमिक विद्यालय नटनगरा),कुमारी वत्सला (मध्य विद्यालय बारूण),आनंद भूषण (एन.पी.एस. करमकिला),बिजेंद्र प्रसाद एवं धर्मदेव प्रसाद (प्राथमिक विद्यालय बागाही),रितेश कुमार एवं मीना कुमारी (मध्य विद्यालय सोननगर),राजकेश्वर सिंह एवं प्रमेन्द्र सिंह(यू.एम.एस.गोठौली),पूजा कुमारी (उर्दू मध्य विद्यालय खंडा शेखाबीघा),संध्या कुमारी (मध्य विद्यालय रामपुर),संजय कुमार सिंह (एन.पी.एस. केशवपुर),राकेश कुमार एवं अजय कुमार (विद्युत कॉलोनी),सुनील कुमार सिंह (संस्कृत मध्य विद्यालय खजुरी) सहित कई अन्य शिक्षकों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्था में बी.आर.सी. से पीयूष कुमार, श्याम बाबू और सनम कुमारी ने सराहनीय भूमिका निभाई।



