बारुण BRC में FLN और TaRL का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला संपन्न

बारुण,औरंगाबाद:प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), बारुण में बृहस्पतिवार को कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) और TaRL (Teaching at the Right Level) के तहत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:00 बजे हुआ, जिसमें प्रखंड के सभी 17 संकुलों से चयनित शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
धरातल पर बदलाव लाने की अपील: कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बारुण ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा:
“इस प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल और रणनीतियों को केवल कक्षाओं तक सीमित न रखें, बल्कि इसे सही मायने में धरातल पर उतारें ताकि हर बच्चे को इसका सीधा लाभ मिल सके।”वहीं, प्रखंड लेखापाल कुश कुमार ने कहा:”जो बच्चे हिंदी और गणित जैसे मूलभूत विषयों में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, TaRL और FLN की रचनात्मक तकनीकों के माध्यम से उनमें सीखने के प्रति नई रुचि और सकारात्मक बदलाव आएगा।”
शिक्षण तकनीकों पर चर्चा और प्रमुख उपस्थिति:प्रशिक्षण के दौरान प्रथम एजुकेशन की डॉली कुमारी ने FLN एवं TaRL की कार्यपद्धति, शिक्षण गतिविधियों और बच्चों के स्तरानुसार अध्यापन की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें मुख्य रूप से सुशीला कुमारी, सुषमा कुमारी, अनुपम कुमार, सुनीता कुमारी, कविता पाल, सावित्री कुमारी, अंशिका श्रीवास्तव, सूर्य देव कुमार, आकांक्षा कुमारी सिंह, रॉकी कुमार, नैन्सी रुहेला, अचला कुमारी, अनुज कुमार पटेल, पियूष कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश, आदर्श पटेल, खुशबू कुमारी और सुधीर यादव शामिल थे।
इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया, जो कल अपने-अपने संकुलों में जाकर संकुलाधीन विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे:
प्राथमिक विद्यालय: 1-1 हिंदी एवं गणित शिक्षक।
मध्य विद्यालय: 1-1 हिंदी एवं गणित शिक्षक।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक और मध्य स्तर के विद्यार्थियों की पठन-पाठन क्षमता और गणितीय समझ को व्यावहारिक तरीकों से मजबूत बनाना है।



