बारुण के छात्रों का जिला स्तर पर जलवा, पौथू और सोननगर के बच्चों ने मारी बाजी

बारुण,औरंगाबाद: संवाद सूत्र,जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में बारुण प्रखंड के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में बारुण के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन स्थान हासिल कर पूरे प्रखंड का मान बढ़ाया है।
पौथू और सोननगर उच्च विद्यालय के बच्चों का दबदबा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पौथू के छात्र अनुज प्रजापति (वर्ग 10वीं) और छात्रा रिया कुमारी (वर्ग 09वीं) ने अपनी प्रतिभा के बल पर शानदार सफलता दर्ज की।
केशव उच्च विद्यालय, सोननगर के छात्र निखिल कुमार (वर्ग 09वीं) तथा छात्रा सोनी कुमारी (वर्ग 12वीं) ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पदाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों ने जताया हर्ष, दी बधाई: विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बारुण सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार ने बच्चों की सफलता पे हौसला अफजाई करते हुए कहा की प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बारुण के बच्चों ने जिला स्तर पर स्थान बनाकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शुभकामनाएं देने वाले अधिकारी: प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, लेखापाल कुश कुमार, बीआरपी लाल बहादुर तथा ब्लॉक आईटी समन्वयक पीयूष कुमार ने संयुक्त रूप से सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई दी।
विद्यालय परिवार में खुशी: उत्क्रमित उच्च विद्यालय (पौथू) के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह एवं केशव उच्च विद्यालय (सोननगर) की प्रधानाध्यापिका प्रमिला कुमारी ने खुशी जताते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों की यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।



