बारूण सीएचसी में दिव्यांग बच्चों का जांच व प्रमाणीकरण शिविर: बीआरपी लाल बहादुर

बारूण,औरंगाबाद: जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद के आदेशानुसार बारूण प्रखंड में 03 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण एवं जांच-सह-मूल्यांकन हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
समावेशी शिक्षा के बीआरपी (IE) लाल बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बारूण में पूर्वाह्न 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से अस्थि दिव्यांग (OH), दृष्टिबाधित (VI) एवं श्रवणबाधित (ENT) छात्र-छात्राओं की जांच की जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच
शिविर में बच्चों की स्वास्थ्य जांच और प्रमाणीकरण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी, जिसमें सदर अस्पताल औरंगाबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० सूरज कुमार, डॉ० गौतम कुमार एवं डॉ० सुमित कुमार शामिल हैं।
ये दस्तावेज लाना अनिवार्य
बीआरपी लाल बहादुर ने बताया कि जांच हेतु आने वाले छात्र-छात्राओं के पास निम्नलिखित कागजात होना अनिवार्य है: जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो (2) पासपोर्ट साइज फोटो। प्रधानाध्यापकों व अभिभावकों को निर्देश: प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और समावेशी शिक्षा के नोडल शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विद्यालय के चिन्हित दिव्यांग बच्चों को समय पर शिविर में भेजना सुनिश्चित करें। बच्चे यथासंभव अपने अभिभावक या विद्यालय के शिक्षक के साथ ही शिविर में पहुंचे।



