धर्म

जितिया पर्व पर माताओं द्वारा सूर्यदेव मंदिर मानसरोवर तालाब पर किया गया पूजा

चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के मानसरोवर तालाब पर ज्यूँतियां पर्व पर भारी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना केलिए उपस्थित हुई। सूर्य देव मंदिर मानसरोवर तालाब के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने बताया कि यहां पर व्रत रहने वाली माताओं के द्वारा अपने बच्चों के दीर्घायु एवं सुखी जीवन के कामनाओं के साथ व्रत रहकर इस मानसरोवर तालाब पर पूजा करती हैं।

सभी माताएं बहनों के लिए पूजा में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए मानसरोवर तालाब सूर्य देव मंदिर छठ पूजा कमेटी के सभी सदस्यों के द्वारा सुबिधाओं के साथ उपस्थिति रहती है।

जितिया व्रत विवाहित महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण संतान की सदैव रक्षा करते हैं। इसके अलावा संतान से जुड़ी सभी तरह की समस्या दूर होती है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button