एमआईआईटी से जुड़ी लिटिल चैंप प्ले स्कूल का हुआ उद्घाटन

चंदौली,पीडीडीयू: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कसाब महाल स्थित एमआईआईटी से जुड़ी लिटिल चैंप प्ले स्कूल का हुआ उद्घाटन। विद्यालय के संरक्षक मुख्तार अहमद और हुस्न बानो ने फीता काटकर किया लिटिल चैंप प्ले स्कूल का उद्घाटन।
इस मौके पर संस्था के निदेशक जुबेर अहमद ने बताया कि जनपद में यह पहली बार प्ले ग्रुप स्कूल का शुभारंभ हुआ है। आज के समय को देखते हुए कंप्यूटर की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए शिक्षा की पहली स्टेप से ही बच्चों को खेल के माध्यम से कंप्यूटर की शिक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है।इसी कड़ी में एमआईआईटी की नई पहल लिटिल चैंप प्ले स्कूल की नींव पड़ी।स्कूल का मुख्य आकर्षण कंप्यूटर बेस्ड एजुकेशन है। छोटे-छोटे बच्चे इस लिटिल चैंप प्ले स्कूल में जहां शिक्षा का स्लैब इस प्रकार से तैयार किया गया है कि बच्चे खेल-खेल में कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर सके। इस लिटिल प्ले स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है जिसमें नन्हे बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देकर उनका सर्वांगीण विकास किया जा सके।